कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

श्याम जायसवाल ने लगाया बैंक मैनेजर पर तानाशाही का आरोप..!

दल्ली राजहरा

गुरुवार 5 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि HDFC बैंक, दल्ली राजहरा के शाखा प्रबंधक रमेश मिश्रा द्वारा सरकारी भुगतान प्रक्रिया में बेवजह अड़ंगे लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। श्याम जायसवाल ने कहा कि नगरपालिका द्वारा 03 मार्च को डिजिटल हस्ताक्षरित पत्र व चेक में ओरिजन हस्ताक्षर कर बैंक को लेखपाल सुनील तारम द्वारा भेजा गया था। जिस पर बैंक प्रबंधक द्वारा आपत्ति कर भुगतान रोका गया।

आज 05 मार्च को मैनेजर की आपत्ति पर अधिकारी के ओरिजिनल सिग्नेचर वाला नया पत्र पुनः बैंक मैनेजर को सौंप दिया गया। लेकिन अब मैनेजर द्वारा ‘सील हिंदी में नहीं है’ जैसी तुच्छ आपत्ति जताकर भुगतान को पुनः रोक दिया गया है। पुनः हिंदी वाला सिल लगाकर पत्र भेजने पर बैंक प्रबंधक द्वारा पुनः इसमें बालोद जिला लिखा है कहकर आपत्ति किया गया है। यह ठेकेदार को बैंक द्वारा मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना है।
श्याम जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका का करोड़ो रुपये HDFC में जमा है। HDFC के मैनेजर द्वारा लेखपाल  से मिलकर यह खाता SBI से HDFC बैंक ले जाया गया है और  दोनों मनमानी कर ठेकेदारों का पेमेट हमेशा 2 से 3 दिन देर से भुगतान करते हैं। पूर्व में भी ऐसा हो चुका है। अतः तत्काल लेखपाल सुनील तारम को लेखपाल के पद से हटा कर इसके कार्यकाल की जांच कराया जाए साथ ही HDFC से बैंक खाता बंद कर SBI लाया जाए।

श्याम जायसवाल का मुख्य आरोप:

नियमों का मजाक: जब पत्र पर सक्षम अधिकारी के मूल हस्ताक्षर मौजूद हैं, तो सील की भाषा (अंग्रेजी) को आधार बनाकर भुगतान रोकना बैंकिंग नियमों का उल्लंघन और मानसिक प्रताड़ना है।

जानबूझकर देरी:

03 मार्च से लगातार बैंक के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि बैंक प्रबंधन जानबूझकर सरकारी राशि को रोक कर रखना चाहता है।

मजदूरों का संकट:

होली/त्योहार/महीने के खर्चों के बीच मजदूरों का भुगतान रुकने से ठेकदारों में आक्रोश व्याप्त है। अतः तत्काल इस मामले पर कार्यवाही करने नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से निवेदन किया गया है।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!