दल्ली राजहराबुधवार 11 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541 घोड़ा मंदिर में श्रीरामनवमी उत्सव की तैयारी शुरू, हनुमान जी को दिया प्रथम निमंत्रण वार्ड क्रमांक 13 स्थित सार्वजनिक श्रीहनुमान मंदिर (घोड़ा मंदिर) परिसर में श्रीरामनवमी उत्सव एवं श्रीराम प्रकटोत्सव शोभायात्रा को लेकर श्रीरामनवमी उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए श्रीरामनवमी महोत्सव का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया और उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया।बैठक में शोभायात्रा, धार्मिक कार्यक्रम, मंदिर सजावट, भजन-कीर्तन तथा युवाओं की सहभागिता को लेकर चर्चा कर जिम्मेदारियाँ तय की गईं। इस अवसर पर विशाल मोटवानी, विजय भान, सूरज गुप्ता, सागर गनवीर, ईश्वर साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, गजेंद्र भाई, ज्ञानेश्वर प्रसाद, मुकेश खस, प्रमोद भाई, सीमी भाई, राहुल शर्मा , रोहित सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।समिति ने नगर के श्रद्धालुओं से श्रीरामनवमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव को भव्य बनाने की अपील की। Spread the lovePost navigationलक्ष कुमार साहू ने राज्य स्तरीय “यूथ पार्लियामेंट में केंद्रीय बजट 2026 व विकसित भारत 2047” पर दिया व्यक्तव्य इंडियन आर्मी में चयन होने पर साहिल साहू का दल्ली राजहरा के हनुमान भक्तों ने किया सम्मान ।