दल्ली राजहरा

गुरुवार 19 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा ने भारतीय नव वर्ष पर भव्य एवं दिव्य समारोह का आयोजन 19 एवं 20 मार्च 2026 विक्रम संवत 2083 को धूमधाम से मनाये जाने का आह्वान किया गया है । इस नव वर्ष के आयोजन पर सर्व समाज समरसता समिति की ओर से आज दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा  के 100 स्थानो पर ठीक संध्या 7:00 बजे एक साथ भारत माता की सामूहिक आरती एवं दीप उत्सव का आयोजन किया गया । जहां कई लोगों ने इस दीप उत्सव में सम्मिलित होकर बड़े ही खुशहाली के साथ नव वर्ष का आनंद लिये।
वार्ड क्रमांक 2 रामनगर चौक के आजाद नगर वार्ड में कल संध्या 7 बजे राधेलाल निर्मलकर के नेतृत्व में भारत माता की आरती संपन्न हुआ । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा नया वर्ष कई मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन हमारा हिंदू धर्म का नया वर्ष चालू होता है । इसी दिन को गुड़ी पर्व उगादि आदि नाम से कई क्षेत्र में मनाया जाता है । ऐसा मान्यता है कि आज के दिन भगवान ब्रह्मा ने मां भगवती की कृपा से इसी दिन सूर्य के पहली किरण के साथ सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी । सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य की स्थापना की ।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था । शक्ति और भक्ति की नवरात्रि की महापर्व का शुरुआत आज ही के दिन होता है । सिखों के द्वितीय गुरु श्री अंगद देव जी का आज जन्मदिन है । स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इस दिन आर्य समाज की स्थापना किया था । सिंध प्रांत के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरूणातर भगवान झूलेलाल इसी दिन प्रकट हुए । धर्मराज युधिष्ठिर की राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ । महर्षि गौतम का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था ।

 

 उन्होंने शुक्रवार 20 मार्च 2025 को संध्या 4:00 बजे विशाल बाइक रैली में सम्मिलित होने के लिए सभी लोगों से अनुरोध भी किया है । उन्होंने कहा कि कल मुख्य वक्ता सुश्री मीनाक्षी सहरावत ( हरियाणा ) प्रख्यात सामाजिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वक्ता एवं सह संस्थापक सनातन महासंघ की गरिमामई उपस्थित में संध्या 7:00 बजे राम मंदिर के पास 1001 थाली के साथ भारत माता की सामूहिक आरती होगी तथा उनका उद्बोधन होगा ।

 

नगर के विभिन्न जगहों पर संपन्न हुए भारत माता के आरती का फोटो 

 

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!