दल्ली राजहरासोमवार 23 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541 एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने यह साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी न होकर एक परिवार है जहां हर सदस्यों की दुख और सुख पर परिवार के अभिन्न अंग की तरह मदद करते हैं । राहुल योगराज टिकरिहा (प्रदेश अध्यक्ष भायुमो ) ने दुर्घटना ग्रस्त सचिन साहू ( युवा मोर्चा कुसुमकसा मण्डल ) से मिलने पहुंचे वा समय से पूर्व पहुंच कर हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया और डॉक्टरों को उत्तम इलाज के लिए निर्देश भी दिए। विदित हो कि सचिन साहू ( मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ) का सिकोसा के पास सड़क दुर्घटना से गंभीर रूप से घायल हो गए थे । जिसे कुछ ग्रामीणों के मदद से बालोद स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ।प्रारंभिक इलाज के बाद सचिन के गम्भीर स्थिति को देखकर डाक्टरों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया । सचिन की गम्भीर स्थिति देखते हुए भाजपा नेता कमलकांत साहू ने राहुल टिकरिहा से फोन के माध्यम से जानकारी दी और शीघ्र इलाज की आवश्यकता की जानकारी दिए । राहुल योगराज टिकरिहा ने सचिन साहू के सहयोग के लिए रायपुर डीकेएस हॉस्पिटल सचिन साहू के एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही स्वयं पहुंचकर इंतजार कर भर्ती कराया और युवा मोर्चा के सभी साथियों उनके देखभाल के लिए हॉस्पिटल में तैनात किए तथा उन्होंने डाक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए । राहुल योगराज टिकरिहा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने साथी के लिए समय पूर्व खड़े होकर जो सहयोग किए है ।उसकी प्रशंसा पूरे जिले में हो रही है । संजय बैंस (पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा) ने राहुल योगराज टिकरिहा के संवेदनशीलता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के सच्चे सिपाही होने का बेहतरीन कर्तव्य निभाया है तथा संजय बैंस ने सचिन साहू कि जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।Spread the lovePost navigationडौंडी में पेंशनरों ने भरी हुंकार, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। सीता राम साहू ने बेटी के सगाई में वर पक्ष को पौधा भेंट कर तथा जल संरक्षण का दिया संदेश।