कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

शहीदों की याद में भाकपा ने निकाली विशाल बाइक रैली ।

दल्ली राजहरा

सोमवार 23 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 लौह नगरी दल्ली राजहरा में गूंजा “इंकलाब जिंदाबाद”

आज शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), दल्ली राजहरा द्वारा महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया और 95 वे शहादत दिवस मनाया गया रैली का शुभारंभ शाम 5:00 बजे CPI पार्टी कार्यालय से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्ग, नया बाजार और पुराना बाजार होते हुए बी एस पी टाउनशिप से नियोगी चौक (बस स्टैंड) पहुंची।

रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं और आम जनता ने अपनी बाइकों के साथ शिरकत की। नियोगी चौक पर अमर शहीदों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने शहीदों के सपनों के भारत और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

. जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव का संबोधन:

साथियों, आज का दिन केवल शोक मनाने का नहीं, बल्कि संकल्प लेने का है। भगत सिंह ने कहा था कि ‘विचारों को कुचला नहीं जा सकता’। आज जब देश के संसाधनों पर पूंजीपतियों का कब्जा बढ़ रहा है, तब भगत सिंह के ‘समाजवाद’ के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर शोषण मुक्त समाज के लिए संघर्ष जारी रखना होगा।”

 कॉमरेड राजेन्द्र बेहरा का संबोधन:

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपनी कम उम्र में जो बलिदान दिया, वह हमें सिखाता है कि देश के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है। दल्ली राजहरा की यह धरती हमेशा से संघर्षों की साक्षी रही है। आज की यह रैली इस बात का प्रमाण है कि क्रांति की मशाल आज भी बुझी नहीं है। हम शहीदों के सपनों को मरने नहीं देंगे।”

 कॉमरेड अजय मिश्रा का संबोधन:

“शहीदों ने जिस आजादी का सपना देखा था, उसमें गरीब, मजदूर और किसान का हित सबसे ऊपर था। आज सांप्रदायिक ताकतें देश की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। हमें भगत सिंह की धर्मनिरपेक्ष सोच को अपनाते हुए नफरत की राजनीति के खिलाफ एकजुट होना होगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

. कॉमरेड गौतम बेरा का संबोधन:

युवाओं को केवल उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश के निर्माण में ‘बदलाव का वाहक’ बनना चाहिए। यह बाइक रैली केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि इस व्यवस्था के खिलाफ एक चेतावनी है जो आम आदमी के अधिकारों को कुचलना चाहती है। इंकलाब जिंदाबाद के नारे को हमें अपने कार्य में उतारना होगा।

 

विजेंदर  मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह के विचार आज के युवाओं के लिए पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि कैसे इन वीरों ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, जो हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देशप्रेम का ऐसा माहौल बनाया कि श्रोता भावविभोर हो गए। विलिंगटन जोसेफ (बाबू भाई) एवं कॉमरेड आर.के. सोनटेके ने एक के बाद एक दमदार क्रांतिकारी गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। उनके गीतों ने न केवल शहीदों को नमन किया, बल्कि उपस्थित जनसमूह में नया जोश और ऊर्जा भी भर दी।

इस कार्यक्रम में दल्ली राजहरा और ग्रामीण ब्रांच से आए सभी कॉमरेड साथीयो के साथ आम जनता ने भी मिलके शहादत दिवस समारोह में अपना योगदान दिया इस अवसर पे दल्ली राजहरा सचिव अमरीक सिंह, सहसचिव हरि शंकर राव एवं आर.के. सोनटेके, कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार साहू,पवन खोबरागडे,के टी मनोज, झाकेश्वर, दुबे महाराज,रंजीत सिंह, दीपेश,ईश्वरके साथ पार्टी के महिला कार्यकर्ता पूनम यादव, मीना श्रीवास
,मधु,ज्योति,मालती साथ सभी युवा कॉमरेड मनीष नायक, पंकज ताम्रकार ,भीम कुमार, भगवती, चंद्रभान, रौनक ,मंगल, जय प्रकाश,रवि निर्मलकर, जागेश्वर साहू, प्रकाश, मनोज, प्रवीण, जोहान, युवराज, संजय,महावीर, रूपेश ,अजय निर्मलकर,लोकनाथ,  सैकड़ो कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!