दल्ली राजहरा
शनिवार 11 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
(मृतक धन मति नायक )

दल्ली राजहरा में सड़क दुर्घटना में आज ट्रक की चपेट में आने से फिर एक महिला की मौत हो गई । वार्ड क्रमांक 23 उड़िया दफाई निवासी वृद्ध महिला धनमती नायक जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष की हो गई ।
  जैन भवन चौक की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 08 A 6627 ने मार्ग पर खड़ी उक्त महिला को अपनी चपेट में ले लिया । जिनके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना कैसे हुईं उसकी वास्तविक जानकारी के लिए जब घटनास्थल के पास लक्ष्मी कंप्यूटर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर देखने से वस्तु स्थिति की जानकारी मिली । घटना सुबह 7:28:45 की है । सीसीटीवी कैमरा देखने से स्पष्ट नजर आ रहा है कि मृतक महिला चौक के पास खड़ी किसी अन्य महिला से बात कर रही है । थोड़ी देर बाद वह महिला रोड पार कर अपने मोहल्ले की तरफ आ जाती है और मृतक महिला भी सड़क पार कर रही है इसी दौरान जैन भवन चौक की ओर से आ रही ट्रक उन्हें धक्का मारते हुए आगे बढ़ने लगता है ट्रक के दाएं ओर के सामने के चक्के की चपेट में वह आ जाती है । लोगों की चीख पुकार सुनकर ट्रक रुक जाता है लेकिन ड्राइवर उन्हें रिवर्स लेने के बजाय आगे ही बढ़ाने का प्रयास कर रहा है ।

 घटना की सूचना मिलते ही राजहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर चंद्रेश को हिरासत में लेकर ट्रक सहित थाना ले गई है । घटना को देखकर लोगों में आक्रोश है ।

कारण जो भी हो लेकिन शहर में बेलगाम दौड़ती गाड़ियों के कारण दुर्घटना बढ़ रही है। यह मार्ग व्यसतम मार्ग में आता है। जबकि इस समय प्रशासन की ओर से रोड को डाइवर्ट भी नहीं की गई थी। फिर भी बड़ी वाहन इस रास्ते से कैसे आ गई यह भी जांच का विषय है । शहर में गाड़ियों की अधिकता के साथ अतिक्रमण के कारण भी दुर्घटनाएं बढ़ रही है । 

एक समय था जब घटना स्थल बहुत चौड़ा हुआ करता था लेकिन अतिक्रमण कर लोगों के द्वारा रोड के तक ही अपना मकान बड़ा लेने के कारण रोड सकरा हो गया है । प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही भी अति आवश्यक है । श्रम वीर चौक से ले जैन भवन चौक तक जाकर देखें तो रोड़ के दोनों तरफ बड़ी बड़ी गाड़ियां खड़ी रहती है । 
कुछ माह पहले समय रोड को चौड़ीकरण करने के लिए नगर पालिका की ओर से सीसी रोड भी बनाया गया था । लेकिन अभी भी देखें तो सीसी रोड के ऊपर खराब गाड़ियां टेंट हाउस की समान रखी हुई है जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका को करने के बावजूद भी नगर पालिका और ना ही जिम्मेदार लोगों के द्वारा कार्यवाही की जा रही है । जिसका नतीजा आज फिर एक महिला की मौत हो गई है ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!