दल्ली राजहरा शनिवार 12 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 कलेक्टर से लगाई थी गुहार, 24 घंटे में हुई मांग पूरी – तन्नुश्री ने कहा दिल से धन्यवाद..! मानवता और जनसेवा की एक मिसाल चिखलाकसा नगर में देखने को मिली। वार्ड क्रमांक 13 निवासी 16 वर्षीय 75% दिव्यांग बालिका तन्नुश्री पिता नेम सिंह को आखिरकार बैटरी चालित ट्राइसिकल मिल गई, जिससे अब वह आत्मनिर्भर होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।पार्षदों ने कलेक्टर को लिखा था पत्र बालिका की परेशानी को देखते हुए भाजपा पार्षद ताराचंद पाथोड़ें एवं शांतनु मेश्राम ने कलेक्टर बालोद को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी।पत्र में उन्होंने बताया था कि तन्नुश्री लगभग 75 प्रतिशत दिव्यांग है। दिव्यांगता के कारण उसे आने-जाने में भारी परेशानी होती है और वह स्वयं कहीं आ-जा नहीं सकती। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण माता-पिता बैटरी चलित ट्राइसिकल खरीदने में असमर्थ हैं। आवागमन की सुविधा न होने से बालिका शिक्षा से भी वंचित हो रही थी। कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल बैटरी चालित ट्राइसिकल आबंटित करने का आदेश जारी किया। ट्राइसिकल मिलने पर दिव्यांग बालिका तन्नुश्री के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने दिल से कलेक्टर एवं दोनों पार्षदों का आभार व्यक्त किया। वहीं पार्षद ताराचंद पाथोड़े एवं शांतनु मेश्राम ने भी त्वरित कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर महोदया का धन्यवाद किया।Spread the lovePost navigationबीएनसी मिल गोलीकांड के शहीदों की 42वीं बरसी मनाई गई, पैलेट गन की घटना को किया याद ।