दल्लीराजहरा, 30 अक्टूबर। आज दोपहर करीब 1 बजे कुसुमकसा दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुपहिया वाहन चालक राजेश्वर कौशल उर्फ राजू की मौके पर ही मौत हो गई। राजू रायपुरा से दल्लीराजहरा के संतोषी नगर, वार्ड क्रमांक 10 में अपने बड़े भाई के घर त्योहार मनाने आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने राजेश्वर के दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!