दल्ली राजहरासोमवार 13 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक आज बालोद शहर के कलाकेंद्र भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 7 मई से 10 मई तक आयोजित होने वाले प्रांत स्तरीय मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजिका श्रीमती शशि बंछोर, सेवा विभाग सह प्रमुख व जिला पालक अधिकारी सुश्री पूजा जैन तथा राजनांदगांव विभाग संयोजिका श्रीमती सत्या साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।प्रांत संयोजिका श्रीमती शशि बंछोर ने कहा कि मातृशक्ति से जुड़ी महिला बहनों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। समाज की बहन-बेटियों को संस्कारित एवं धार्मिक शिक्षा देने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्गों में सहभागिता जरूरी है।जिला पालक अधिकारी सुश्री पूजा जैन ने संगठन के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेशभर में बाल संस्कार केंद्र एवं बाल संस्कार शालाओं के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने और धार्मिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि बालोद जिले की महिला बहनें संगठन से जुड़कर सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूलमंत्र के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगी।बैठक का संचालन विभाग संयोजिका सत्या साहू ने किया।इस अवसर पर जिला मंत्री पोषण बनपेला, जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, ममता यदु, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, सह मंत्री उमेश सेन, कैलाश साहू, प्रेम शुक्ला, विधि विभाग संयोजक सेवन साहू, सह संयोजिका संगीता शर्मा, जिला संयोजिका योगिता साहू, उषा साहू, भारती बांडेय, पुनीता मिश्रा, अन्नपूर्णा रवि श्रीवास्तव, दुर्गावाहिनी की दामिनी साहू, नगर अध्यक्ष तरुण राठी, किशन साहू, सुनील साहू, रघुनंदन गंगबोईर सहित मोखला मांझी मंदिर समिति की महिलाएं उपस्थितSpread the lovePost navigation“बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को संपूर्ण राष्ट्र में लागू किया जाए, तब यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।”:– हेमंत कांडे