दल्ली राजहरारविवार 19 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541“पशु भी प्यासा ना रहे इसलिए कोटना की व्यवस्था भी की गई है ।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260419-WA0040.mp4राम जानकी सेवा समिति कुसुमकसा के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए शीतल जल प्याऊ घर का शुभांरभ पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथों शुभांरभ किया गया । सर्व प्रथम प्याऊ घर का पूजा अर्चना कर आम लोगों के लिए प्याऊ घर का शुभांरभ किया गया । राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि हमारे समिति के साथी इस भीषण गर्मी को देखते हुए जगह जगह पर प्याऊ घर खोलने का निर्णय लिए थे । जिसका आज शुभांरभ कर रहे है । हमारे पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के द्वारा हमारा प्याऊ घर आज शुभांरभ हुआ है । हम लोग पशुओ के लिए भी कई जगह कोटना लगाकर जानवरों के लिए भी हम लोग व्यवस्था कर रहे है । इस अवसर पर संजय बैंस ने कहा कि बचपन में हम लोगों ने हमारे दादा और पिताजी से सुने थे कि “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है” । अपने पुरखों के आशीर्वाद और कथन को हम लोग चरितार्थ करने में लगे हुए हैं । वास्तव में मानव सेवा का दूसरा नाम ही राम जानकी सेवा समिति है । हमारे क्षेत्र में सेवा के अनूठा पहल में राम जानकी सेवा समिति के सभी साथी अपना सहभागिता निभाते है ।अंचल में किसी बेटी की शादी में समस्या हो तो हमारे समिति के सदस्य भाई बनकर पूरा सहयोग करते है तथा किसी का इलाज कराना हो तो बेटा बनकर सहयोग करते है । वास्तव में मैं सभी राम जानकी सेवा समिति के साथियों को हृदय से प्रणाम करता हूं जो आज भीषण गर्मी के राहगीरों के लिए शीतल जल प्याऊ घर के शुभारम्भ में मुझे भी पुण्य लाभ लेने का अवसर मिला । पानी केन की सेवा देने वाले विनोद ठाकुर के द्वारा केन की व्यवस्था की गई है ।इस अवसर पर मनीष जैन , गोविंद सिन्हा , मोती कुचेरिया मनीष जेठवानी , पंकज जेठवानी ,मनीष राजपूत , राजा गुप्ता ,साहिल चंद्राकर ,पिंटू यादव , शमशेर खान , देवराज जैन ,मोनू गुप्ता ,रवि यादव , दीपक यादव , सहित पूरे सीमित के सदस्य उपस्थित थे ।Spread the lovePost navigationब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा मनाएगा कल सोमवार 20 अप्रैल को “भगवान श्री परशुराम जी” की जन्मोत्सव ।