दल्ली राजहराशनिवार 25 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 ” बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद के नेतृत्व में अनुकरणीय कदम”कुछ दिनों पूर्व बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम चिल्हाटी खुर्द के एक छोटे से बच्चे नादित पाथरे को एक आवारा कुत्ते ने काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। बच्चे के सर,मुंह,और अन्य स्थानों पर शरीर लहू लुहान हो गया था। जिसका इलाज पहले राजनांदगांव व बेहतर इलाज व आपरेशन के लिए रायपुर के एम आर अस्पताल में ले जाया गया था। इस हृदय विदारक घटना को लेकर बालोद जिले के अंदर सहयोग करने की एक भावना जागृत हुई ।और विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद संगठन ने इस मामले पर लोगो को जानकारी दी व सहयोग के लिए आग्रह किया जिसके बाद समाज के सभी वर्गों से व्यापारी बंधु,कर्मचारी बंधु,सामाजिक पदाधिकारियों,सहित काम करने वाले गरीब मजदूरों ने भी अपनी तरफ से धनराशि एकत्र किया ।घायल बालक कल विहिप के जिला पदाकारियों ने रायपुर जाकर घायल बच्चे से मुलाकात की व अस्पताल प्रबंधन से बच्चे की उचित देखभाल करने व इलाज करने की बात कही आईसीयू में भर्ती बच्चा अभी बेहतर स्थिति में है । विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि घायल बच्चा अभी आईसीयू में ही भर्ती है। आपरेशन के बाद लगातार डॉक्टरों की निगरानी में अभी रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा भी परिवार को मानवीय सहयोग दिया जा रहा है। कुछ दिनों बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। बच्चे की मां ने मुलाकात के समय समाज के द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं । उन्होंने बताया कि हमने जनसहयोग से मिले एक लाख पैतालीस हजार रुपए की धनराशि बच्चे की मां को सौंपा है। घायल बच्चे को सहयोग करने में समाज के हर तबके के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाया यहां तक कि जबलपुर,रायपुर,महासमुंद जैसे स्थानों से भी कुछ समाजसेवी बंधुओं ने धनराशि भेजा जो बहुत ही सराहनीय नेक कार्य रहा। इस अभियान में जिले के शिक्षक साथी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स,दल्ली राजहरा व्यापारी साथी, सहित अन्य लोगों ने भी साथ दिया है। विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन के बलराम गुप्ता,पोषण बनपेला,अजय अग्रवाल,सत्या साहू,उमेश सेन,तरुण राठी, योगिता साहू,संगीता शर्मा,पूजा जैन,ममता यदु,सेवन साहू,कैलाश साहू,जितेंद्र सहाड़ा,वर्षा साहू,उषा साहू,भारती बांडे,दुर्गेश साहू,दामिनी साहू, किशन साहू,रघुनंदन गंगबोईर,जानकी यादव सहित अन्य समस्त संगठन साथियों ने सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।Spread the lovePost navigationराष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2026 भुवनेश्वर ( उड़ीसा ) में भी गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” “अपनी समस्याओं और दुख को भगवान को समर्पित कर सच्चे मन से कथा का आनंद ले ,भगवान आपकी मनोकामना अवश्य पूरा करेंगे ।”:– कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण