दल्ली राजहरा रविवार 26 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541
तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) ने नगर के विभिन्न समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक (सम्पदा विभाग) लौह अयस्क खदान समूह राजहरा को ज्ञापन सौंपा है । जिसमे दल्ली राजहरा टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं का त्वरित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है।

 

 पत्र में लिखा है कि दल्ली राजहरा टाउनशिप में बहुत सारी समस्याएं है जैसे कि पूरे टाउनशिप की सड़के पूरी तरह से खराब होगा है। जिसके कारण अनेक दुर्घटना भी हो चुके हैं तथा सड़को पर कटाव भी हो चुके है। सड़को के बाजू गडढे हो गये है, जिससे कई बार कर्मचारी डयूटी आते जाते समय दुर्घटना का शिकार हो चुके है। टाउनशिप क्षेत्र में स्थित सड़को अविलंब डामरीकरण किया जाना अति आवश्यक है । चौक- चौराहो का विशेष आकर्षक सजावट कर चौक चौराहों का सौंदर्यकरण करते हुए महापुरूषों की मूर्ति स्थापित किया जाए । टाउनशिप के सभी आवासीय क्वार्टर की कोट यार्ड की सफाई किया जाए। टाउनशिप में श्रम वीर चौक से माइन्स आफिस चौक एवं आगे पेट्रोल पंप चौक तक सुंदर सिंगल पोल वाली एल.ई.डी. बल्ब लगाकर सजावट किया जाए ।

 टाउनशिप के सभी आवासीय क्वार्टरों का रंग रोगन किया जाए ।सेवानिवृत्त कर्मचारियों के तृतीय पक्ष की तर्ज पर आवासीय क्वार्टर आबंटित किया जाए। श्रमिक बस्ती क्षेत्र में बी.एस.पी.द्वारा फिल्टर पानी प्रदाय कि व्यवस्था किया जाए । ताकि रहवासियों को आयरनयुक्त पानी की समस्या से निजात मिल सके ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!