दल्ली राजहरा
रविवार 26 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 भूपेंद्र कुमार दिल्ली वार (सचिव ) मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा कार्यालय की ओर से  बताया कि माननीय दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा इंटक के पक्ष में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय दिया गया है। यह फैसला देश के हर मेहनतकश मजदूर के सम्मान, अधिकार और एकता की बड़ी जीत है। यह निर्णय न केवल  इंटक संगठन के लिए, बल्कि उन सभी श्रमिक साथियों के लिए प्रेरणादायक है जो न्याय, पारदर्शिता और अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं।
फैसले की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं ।

वर्ष 2017 में केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों को न्यायालय ने अप्रासंगिक और अवैध माना है।
इंटक के वास्तविक और वैध नेतृत्व को मान्यता मिली है, जिसमें डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व को स्वीकार किया गया है।
माननीय न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देशित किया है कि वह 8 सप्ताह के भीतर वर्ष 2017 के आदेश की पुनः समीक्षा करे।
इस निर्णय से   जे बी सी सी आई तथा अन्य द्विपक्षीय समितियों में इंटक की पुनः सम्मानजनक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
यह ऐतिहासिक फैसला स्पष्ट करता है कि सत्य और न्याय की हमेशा विजय होती है तथा संगठित मजदूरों की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता।

इस ऐतिहासिक क्षण पर  मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक केन्द्रीय अध्यक्ष प्रदेश महासचिव अभय सिंह  मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा अध्यक्ष तिलक राम मानकर सचिव भूपेन्द्र कुमार दिल्ली वार संरक्षक राजेन्द्र तिवारी उपाध्यक्ष लखन बक्शी संजय रावत प्रवीण शर्मा  अब्राहम वर्गीस सागर विश्वास संतोष घराना रसिया राम    चूड़ामणि गौतम वर्मा योगराज ठाकुर दिनेश उर्वसा वीरेन्द्र पटले   रिंकू सिंह गुलाबचंद मदनलाल इन्द्र कुमार  लखन मांडवी प्रमोद गुप्ता सुशील ताम्रकार रंजीत परगनिया अनूप यादव अरविन्द राजेश मौर्या दुबे जी राधेलाल सलाहकार तेजेंद्र प्रसाद लक्ष्मण शर्मा उन्नीकृष्णन  कार्यालय सचिव दिनेशकांत ।
असंगठित क्षेत्र मजदूर कांग्रेस इंटक  अध्यक्ष राजू विनायक  गौरी शंकर मनोज कुमार  चंद्रकांत मेश्राम रंजय शेखर नेताम इमरान आत्माराम सूरज प्रदीप कुमार शेष अल्बर्ट मोनू कोमल लोकेश के डी रेड्डी आशीष संजय  यात्री कुमार मनीराम सलमान खान खिलेश दिलीप कुमार धीरज कुमार  सहित यूनियन के सदस्यों ने श्रमिक साथियों से अपील किया है कि वे एकजुट रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे । मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक छत्तीसगढ़ यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉ. जी. संजीवा रेड्डी महासचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मजदूर हितों में कार्य करती रहेगी ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!