दल्ली राजहरा
रविवार 26 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 133वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम रविवार को बालोद जिले में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल के नेतृत्व में जिले के सभी 17 मंडलों में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण :-
इसी कड़ी में दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 17 (बूथ क्रमांक 205) में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री गजेन्द्र दास द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने वार्डवासियों और विशेषकर महिलाओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का एक सशक्त मंच है।
रोजगार और स्वरोजगार पर चर्चा :-
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें महिला स्व-सहायता समूहों और PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।
भविष्य की कार्ययोजना :
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने घोषणा की कि ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा को धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही पूरे जिले में मंडल स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में PMEGP योजना के तहत जरूरतमंदों को लोन दिलाने से लेकर प्रोजेक्ट लगाने तक की पूरी सहायता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा की जाएगी, ताकि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके। इस आयोजन में स्थानीय नागरिक, मातृशक्ति और मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!