दल्ली राजहरासोमवार 27 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ प्रख्यात कथा वाचक कामता प्रसाद शरण के सानिध्य में दल्ली राजहरा में वार्ड 13 में आयोजित होने वाले प्रवचन कार्यक्रम में दिनांक 27 अप्रैल को संध्या 5 बजे विशेष हिंदी व छत्तीसगढ़ी भजन अपने कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की लोकगायिका ज्योति सोनी प्रस्तुति देंगी ।ज्योति सोनी अपनी मधुर आवाज और लोक संस्कृति में ओत प्रोत भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। ज्योति सोनी रायपुर दूरदर्शन में वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति दे चुकी है।ज्योति सोनी के संगीत के मार्गदर्शक छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री मोहन सुंदरानी जी व दल्ली राजहरा निवासरत गीत व संगीतकार भुवन साहू जी है। आयोजक अध्यक्ष विजय सिन्हा व समिति आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावनाएं है। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा वाचक कामता प्रसाद शरण जी का कथा व लोक गायिका ज्योति सोनी के भक्ति गीत का लाभ लेने की अपील की गई है।Spread the lovePost navigationभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले के सभी 17 मंडलों में सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम।