दल्ली राजहरागुरुवार 30 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541काकड़कसा 1 और 2 का मामला जनता बूंद-बूंद पानी को मोहताज बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिहरो के आश्रित ग्राम काकड़कसा 1 एवं काकड़कसा 2 में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी टंकी आज तक अधूरी पड़ी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना है, लेकिन यहां योजना सिर्फ कागजों और फाइलों में ही सिमटकर रह गई है। जमीनी हकीकत यह है कि गांव की जनता आज भी पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही है।ग्रामीणों का कहना है कि टंकी निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। निर्माण स्थल पर काम पूरी तरह ठप पड़ा है। गर्मी के मौसम में हालात और भी भयावह हो गए हैं, जहां महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया था। नोटशीट में समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर जवाब मांगा गया है। लेकिन सवाल यह है कि नोटिस के बाद भी आखिर कार्रवाई कहां गई? काम अब तक अधूरा क्यों पड़ा है?क्या सिर्फ कागजी नोटिस देकर जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए? यदि समय पर निगरानी और सख्त कार्रवाई होती, तो गांव की जनता को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। यह मामला प्रशासनिक उदासीनता और ठेकेदारी व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।क्षेत्र के जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने तीखा विरोध जताते हुए कहा कि जल जीवन मिशन जैसी योजना में इस प्रकार की लापरवाही बेहद शर्मनाक है। जनता प्यास से परेशान है और जिम्मेदार लोग चुप बैठे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।ग्रामीणों ने भी मांग की है कि अधूरी टंकी का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए, दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन जनता की प्यास बुझाता है या फिर फाइलों में ही पानी बहता रहेगा।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में 11.40 लाख की ठगी, फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी पर है आरोप..!