दल्ली राजहराबुधवार 06 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 ग्राम जमरूवा का मामला 👉 झगड़ा (विवाद )को शांत कराने पर अपने ही मां पिता के उपर आरोपी ने किया प्राण घातक हमला। 👉आरोपी ने पूजवन -छुरी को निकालकर घटना को दिया अंजाम। 👉 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की छुरी को जप्त किया गया। ➡️💥 समाचार💥 ⬅️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गणेश देवांगन पिता स्व. धूरश्याम देवांगन उम्र 62 वर्ष पता ग्राम जमरूवा थाना व जिला बालोद दिनांक 04. 05. 2026 को रात्रि 07ः00 बजे अपने घर में अपनी पत्नि कुमारी बाई देवांगन के साथ बिस्तर में बैठे थे ।उसी समय आरोपी प्रमोद देवांगन (बेटा ) उम्र 32 वर्ष घर के दरवाजा को धक्का मारकर अंदर आकर मां-बहन की गाली- गलौच करते हुए घर में रखे पूजा रूम से लोहे की छुरी को निकालकर दोनो के उपर प्राण घातक हमला कर कुमारी बाई के सिर एवं दोनो हाथ, गणेश देवांगन के दाहिने हाथ के बड़े उंगली में चोंट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक क्रमांक 214/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6), 109 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260506-WA0030.mp4 अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद सउनि गौकरण भंडारी के नेतृत्व में थाना स्तर टीम तैयार कर आरोपी को चंद घंटे में हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 04.05.2026 को नीलम देवांगन के शादी कार्यक्रम में गए थे जहां आरोपी की पत्नि यामिनी देवांगन को शादी कार्यक्रम में आए महेन्द्र सतनामी ने गाली -गलौच किए जिससे झगड़ा बढ़ते देख महेन्द्र सतनामी को आरोपी के पिता गणेश देवांगन ने पकड़ कर बाहर ले गया जिस कारण आरोपी ने अपने पिता गणेश देवांगन को अपना साथ नहीं देकर महेन्द्र सतनामी का साथ दिया है । इसी कारण बहुत ज्यादा गुस्से में आकर अपनी मां कुमारी बाई एवं पिता गणेश देवांगन को मां-बहन की बहुत ज्यादा गाली देते हुए अपनी मां कुमारी बाई के गाल में थप्पड़ से मारकर पूजा रूम में पूजा करने के लिए रखे लोहे की पूजवन-छुरी को निकाल कर अपनी मां कुमारी बाई एवं पिता गणेश देवांगन को आज तुम लोग को नहीं छोडूंगा, जान से मार डालुंगा कहते हुए लोहे की छुरी से कुमारी बाई के सिर में छुरी से वार किया वार करते समय गणेश देवांगन ने कुमारी बाई को बचाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया जिसके दाहिने हाथ में चोंट लगने से बिस्तर से नीचे गिर गया तब आरोपी लोहे की छुरी से कुमारी बाई को मारने के लिए वार करने लगा जिससे बचने के लिए कुमारी बाई ने अपने दोनो हांथों को अपने सिर के उपर रखी जिस कारण उनके दोनो हाथ छुरी से कटने से चोंट लगा। प्रकरण में आरोपी प्रमोद देवांगन द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे की छुरी की जप्त किया गया है। एवं प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 05.05.2026 के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में सउनि गौकरण भंडारी, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 51 नागेश साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।Spread the lovePost navigationबारहमासी नाले की सफाई के लिए जन समस्या निवारण शिविर में राकेश द्विवेदी ने दिया आवेदन । सुशासन त्योहार में दल्ली राजहरा में बालोद पुलिस ने दिया साइबर ठगी से बचने का मंत्र ।