दल्ली राजहराशुक्रवार 08 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 रायपुर से दल्ली राजहरा होते हुए अंतागढ़ जाने वाली डेमू ट्रेन एमएम में यात्रियों की भीड़ और 42 डिग्री की तपती गर्मी ने सफर को ‘अग्निपरीक्षा’ बना दिया है। सीट न मिलने पर महिला, बच्चे और बीमार यात्री फर्श पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।इसी समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम कसा, योगेंद्र सिन्हा ‘गांधी’ ने बुधवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग से मुलाकात कर डेमू ट्रेन में तत्काल बोगी बढ़ाने की मांग की। सांसद को सौंपे पत्र में गांधी ने लिखा कि “गर्मी में बसों में भीड़ और किराए की मार से बचने के लिए बस्तर अंचल के लोग अब डेमू से रायपुर-दुर्ग-भिलाई आते हैं। लेकिन बोगी कम होने से हालात बदतर हैं।” छोटे बच्चे, महिलाएं और दुर्ग-भिलाई-रायपुर इलाज, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी के लिए जाने वाले बीमार यात्री घंटों फर्श पर बैठकर सफर कर रहे हैं।मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ‘गांधी’ ने कहा, “क्षेत्र के यात्रियों की पीड़ा सांसद महोदय के सामने रख दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे हमारी मांग पर जल्द कार्रवाई कर डेमू में अतिरिक्त बोगी की सुविधा दिलाएंगे, ताकि जनता को राहत मिले।”Spread the lovePost navigationसुशासन त्योहार में दल्ली राजहरा में बालोद पुलिस ने दिया साइबर ठगी से बचने का मंत्र । रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा के द्वारा आयोजित हो रहा है नि:शुल्क समर कैंप ।