दल्ली राजहराशुक्रवार 22 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 रेलवे इंस्टीट्यूट ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को रेलवे इंस्टीट्यूट ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के साथ ही दो रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले मैच में अंजलि स्टार ने राजहरा इंडियन को हराया, जबकि दूसरे मैच में ज्योति वॉरियर्स ने बीएसपी डिपार्टमेंटल पर शानदार जीत दर्ज की। तरुण चंद्रा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना ढाबा कुसुमकसा के संचालक तरुण चंद्रा ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाता है। उन्होंने प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आयोजकों को बधाई दी और मंच से प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा कर खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया।सही मंच मिलने पर चमकेंगी प्रतिभाएं: सुजीत झाआयोजन संरक्षक एवं भाजपा नेता सुजीत झा ने कहा कि दल्ली राजहरा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को सकारात्मक दिशा देगी और समाज में भाईचारे की भावना मजबूत करेगी।खेल भावना ही सबसे बड़ी जीत: टी रामना राव रेलवे इंस्टीट्यूट सचिव टी रामना राव ने कहा कि रेलवे परिवार हमेशा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देता आया है। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल भावना से खेलना ही असली जीत है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने आयोजन समिति और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।पहला मुकाबला: जस्ट चिंटू बने मैच विनर पहले 12-12 ओवर के मुकाबले में राजहरा इंडियन ने 86 रन का लक्ष्य दिया। अंजलि स्टार ने 9.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जस्ट चिंटू ने 23 रन की अहम पारी खेली और 2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरा मुकाबला: कैलाश बहादुर का ऑलराउंड जलवा दूसरा 15-15 ओवर का मुकाबला ज्योति वॉरियर्स और बीएसपी डिपार्टमेंटल के बीच खेला गया। ज्योति वॉरियर्स ने 23 रन से जीत दर्ज की। कैलाश बहादुर ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 31 रन बनाए और 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट भी लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए वे मैन ऑफ द मैच बने।इन टीमों के बीच होगा खिताबी जंग प्रतियोगिता में इंडियन रेलवे, ज्योति वॉरियर्स, खेलबो राजहरा फाउंडेशन, शाहिद सुदामा क्रिकेट क्लब, अंजलि स्टार, बीएसपी डिपार्टमेंटल और राजहरा इंडियन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में आरसीए अध्यक्ष खुशाल सिंह, सचिव हरीश राव और कोषाध्यक्ष धनसिंह ध्रुव के साथ पूरी समिति का विशेष योगदान रहा। पहले दिन के रोमांचक मुकाबले देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में आई डायल-112 की नई सौगात, अब आपात स्थिति में मिनटों में पहुंचेगी पुलिस मदद । दल्ली राजहरा में माथुर बहू नेहा ने जगाई कला की अलख, 5 दिवसीय फ्री समर कैंप में बच्चे-बड़े सीख रहे रेजिन से मिरर आर्ट तक ।