दल्ली राजहरा गुरुवार 28 मई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडो और भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कुसुमकसा मंडल के 5 गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की पोल खोल दी। टीम को हर गांव में अधूरे काम और भुगतान का खेल मिला।सबसे बड़ा खुलासा घोटिया में https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260528-WA0072.mp4ग्राम घोटिया में सरपंच ममता मंडावी पर 5.5 लाख के गबन का आरोप लगा। शेड के लिए 1.50 लाख और वाटर फिल्टर के लिए 4 लाख से ज्यादा निकाल लिए, लेकिन मौके पर काम शुरू ही नहीं हुआ। शेड के कॉलम में 12 MM की जगह 8-10 MM का सरिया लगा मिला।3 साल से अधूरी आंगनबाड़ी ककरेल गांव में आंगनबाड़ी भवन 3 साल से अधूरा है। भरिटोला में 5 लाख का CC रोड और ओपन जिम 2023-24 में स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त जारी होने के बाद भी काम ठप है। सुवरबोड़ और खलारी में भी नए भवन अधूरे मिले।“पाई-पाई का हिसाब देना होगा”: योगेंद्र सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने चेतावनी दी, “यह विष्णु देव की सरकार है। यहां सुशासन भी है और भ्रष्टाचार पर त्रिशूल भी। मोदी जी का आदेश है, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा।”जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडो ने कहा कि सभी अधूरे कामों को जनपद की अगली बैठक में उठाकर जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार में गांव-गांव विकास हो रहा है।ये रहे मौजूददौरे में जनपद सदस्य आशा आर्य, रुपेश नायक, हिंसा साहू, मितेंद्र वैष्णव, पोषण भुआर्य, मंजू चक्रधारी, हेमंत साहू, सचिन साहू, हितेश डोंगरे, अंकित टाटिया समेत कार्यकर्ता शामिल थे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में अकीदत से मनी ईद उल अजहा: जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज । 50 साल पुराने राम जानकी मंदिर का होगा कायाकल्प, RSS की पहल पर जुड़ा पूरा गांव ।