दल्ली राजहराशुक्रवार 29 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 “रामजानकी मंदिर अरमुरकसा” ग्राम अरमुरकसा का लगभग 50 साल पुराना प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। रख-रखाव के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो चुके मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए श्री राम जानकी सेवा समिति ने कमर कस ली है। “तन-मन-धन से करेंगे सहयोग”: बैठक में लिया संकल्पगुरुवार को हुई बैठक में धरमचंद जैन, राजेंद्र राठी, जयप्रकाश पांडे, मनोज पांडे, शेखर रेड्डी, समर्थ लखानी, प्रदीप साहू, गगन, प्रवीण जैन, सेवा समिति अध्यक्ष संतोष जैन, कमलकांत साहू, सरपंच हलधर गोरे, प्रेम दयाल और पुरुषोत्तम नायक शामिल हुए। सर्वसम्मति से जनसहयोग से मंदिर पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया।एक पत्थर पर राम-सीता-लक्ष्मण, अलग से बजरंगबली मंदिर की खासियत है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्तियां एक ही पत्थर पर उकेरी गई हैं। साथ में बजरंगबली की प्रतिमा भी स्थापित है। दोनों मूर्तियां सुरक्षित हैं, लेकिन भगवान कृष्ण की मूर्ति खंडित अवस्था में है। जीर्णोद्धार में कृष्ण प्रतिमा को भी नया स्वरूप दिया जाएगा।RSS नगर कार्यवाह ने दी जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह मिथलेश साहू ने बताया कि नगर और आसपास के नागरिकों ने मंदिर को उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू होगा।कैसे करें सहयोग: मंदिर जीर्णोद्धार में दान या श्रमदान के लिए नगर कार्यवाहक मिथलेश साहू (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) या श्री राम जानकी सेवा समिति अध्यक्ष संतोष जैन से संपर्क करें। Spread the lovePost navigationकुसुमकसा मंडल में अधूरे विकास कार्यों पर भाजपा सख्त, जनपद अध्यक्ष बोले: पाई-पाई का हिसाब देना होगा । पंडर दल्ली में फिर दहशत: आधी रात वार्ड-2 में घुसे दो भालू, पानी और रोशनी का अभाव बना वजह ।