दल्ली राजहराबुधवार 10 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 परिक्षेत्रीय साहू समाज 256 चौक का वृक्षारोपण | विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर परिक्षेत्रीय साहू समाज 256 चौक ने दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक-5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू सचिव राजेश कुमार साहू ,खूब लाल साहू संगठन सचिव और चंपा साहू सह सचिव तहसील साहू संघ विशेष रूप से मौजूद रहे।जाम से जोड़ा पर्यावरण का दर्दइस मौके पर शीतल साहू ने कहा कि अंधाधुंध कटाई से पेड़ों की कमी हो रही है और पृथ्वी का तापमान बेहिसाब बढ़ रहा है। बारिश और ठंड दोनों कम होती जा रही हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फल जाम यानी अमरूद का उदाहरण देते हुए कहा कि दिसंबर-जनवरी में हर घर में मिलने वाला यह फल अब कम दिखता है। पुरानी स्थिति लौटाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर पेड़ बनने तक उसकी रक्षा करनी होगी।अगली पीढ़ी के लिए चेतावनीसचिव राजेश कुमार साहू ने कहा कि अगर आज पेड़ों का महत्व नहीं समझा तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा के साथ पेड़ों की छाया भी नसीब नहीं होगी।कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश्वरी साहू, सदस्य चंपा साहू, महेश्वरी साहू, धान बाई साहू, खूब लाल साहू, हेमंत सोनबोईर, राज किशोर साहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तश्रिमा खान उपस्थित रहीं।Spread the lovePost navigationबस्तर के शेरों को मिला “शौर्य चक्र” : इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मानित । रोशनी से सरोबार हुई भालू प्रभावित क्षेत्र , बीएसपी ने लगाया फ्लड लाइट ..!