दल्ली राजहरा
बुध वार 10 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 5 में भालू का आतंक पिछले कुछ दिनों से बढ़ गया था ।जंगल क्षेत्र से लगा होने के कारण शाम को अंधेरा घिरते ही भालू उपरोक्त दोनों वार्डो में घुस जाते थे जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा बीएसपी प्रबंधन से की गई थी । प्रबंधक ने उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता युक्त 10 फ्लड लाइट लगाए हैं । भालू जंगल से लगे दोनों वार्डो में अंधेरा होने के कारण घुस जाते थे ।

 एस. पी. सिंग (एजीएम इलेक्ट्रॉनिक) ने बताया कि सेल का जन सुरक्षा पहला उद्देश्य है। भालू प्रभावित क्षेत्र वार्ड 2 और 5 में जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में उच्च गुणवत्ता युक्त फ्लड लाइट लगाया गया है । फ्लड लाइट 256 चौक से माइंस क्षेत्र के प्रवेश द्वार के पास शिकारी बाबा मंदिर परिसर शीतला माता मंदिर के आसपास शिकारी बाबा मंच के पास , शंकर तालाब के पास, चट्टा दफाई के पास, पंडर दल्ली पंप हाऊस के पास एवं आगे बस्ती को फोकस कर लगाया गया है ।जिसकी तेज रोशनी से भालू में डर व्याप्त होगा साथ में उम्मीद है कि भालू वार्ड में नहीं जा पाएंगे। जिससे वार्ड वासियों का डर समाप्त हो जाएगा ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!