दल्ली राजहरा
बुधवार 24 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा 23 जून को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सामूहिक योग एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में उपस्थित जनों ने विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है।

कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग, स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।

*भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद के सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य पहचान है। योग के माध्यम से शरीर, मन और विचारों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संगठन के जनजागरूकता एवं सेवा कार्यों के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास रहेगा।

कार्यक्रम का समापन “स्वस्थ शरीर, सशक्त राष्ट्र” के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!