दल्ली राजहरा
गुरुवार 25 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

हॉलिस्टिक पालियेटिव केयर सेंटर पुष्पा अस्पताल (असीसी सिस्टर्स) प्रबंधन द्वारा वार्ड क्रमांक 2 गणेश चौक में वार्ड पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल के अनुरोध पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण का शिविर लगाया गया। पुरुष ,महिला एवं बच्चों का शिविर स्थल पर नि:शुल्क जांच किया गया साथ ही उन्हें आवश्यकता अनुसार दवाई का वितरण भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से नि:शुल्क किया गया तथा उन्हें बीमारियों से बचने के संबंध में जानकारी भी दी गई । 

पुष्पा अस्पताल की ओर से आये शिविर नेतृत्वकर्ता की संवेदनशीलता भी सामने आया जहां एक मरीज जो चल फिर नहीं सकता था उनकी इलाज उन्होंने उनके घर पर जाकर किया है। डॉ एसली डॉक्टर मोहित प्रमोद सर सिस्टर पीवीशा सिस्टर सीना,सिस्टर किरण, सिस्टर नेहा, ईश्वरी एवं दिव्यांशु का सहयोग रहा ।

 

डॉक्टर अंजलि ने बताया कि विभिन्न वार्डों में प्रत्येक माह के किसी भी एक दिन निशुल्क स्वास्थ्य सिविल लगाया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को पुष्पा अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से नेत्र शिविर में जाँच होता है तथा मोतियाबिंद जैसे रोग का निशुल्क ऑपरेशन पुष्पा अस्पताल के द्वारा किया जाता है ।

 वार्ड पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने वार्ड में आकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ-साथ दवाई भी फ्री में देने के लिए धन्यवाद दिया..!

भाजपा नेता सोमेश जायसवाल ने कहा कि यहवार्ड को पूरे शहर में बेहतरीन वार्ड बनाने की दिशा में हमारा प्रयास है।सरकार की योजनाएं हो या संस्था की ओर से लागू की गई योजनाएं पूरी तरह से वार्ड वासियों तक पहुंचाने का मेरा प्रयास रहेगा । हमारे वार्ड क्रमांक 2 में अधिकतर गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले तथा श्रमिक वर्ग के लोग रहते हैं। हर तरफ से यही कोशिश हमारा रहेगा की ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं का लाभ वार्ड वासियों को मिल सके ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!