दल्ली राजहरा
गुरुवार 25 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

खदान मजदूर संघ, भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य विस्तार की योजना बनाई है। संघ के राष्ट्रीय शिक्षा प्रभारी राधेश्याम जायसवाल ने प्रदेश में शिक्षा संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद अंसारी को छत्तीसगढ़ का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया है।

 

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सचिव लखनलाल चौधरी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर ठोस पहल की जाएगी। 

नव नियुक्त शिक्षा प्रभारी मुश्ताक अहमद अंसारी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 

 

इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने मुश्ताक अहमद अंसारी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। संघ ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!