दल्ली राजहराशुक्रवार 26 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541कभी बारिश में टपकती छत, सीलन भरी दीवारें और पानी के लिए किलोमीटर का सफर। ये थी डौण्डी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम नर्राटोला निवासी बिंदा बाई की रोजमर्रा की जिंदगी। लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बिंदा बाई के जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। कच्चे घर का सपना हुआ साकारआर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनाना बिंदा बाई के लिए सिर्फ एक सपना था। ग्राम पंचायत के सहयोग से उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवेदन किया। स्वीकृति मिलते ही किस्त की राशि सीधे खाते में आई। मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी ने निर्माण में मदद की। आज बिंदा बाई अपने पक्के मकान में सुरक्षित और गर्व के साथ रह रही हैं।घर के अंदर मिली 3 बड़ी सुविधाएं नए घर की खुशी तब दोगुनी हो गई जब एक साथ 3 योजनाओं का लाभ मिला: 1. जल जीवन मिशन : घर में नल कनेक्शन लग गया। अब बिंदा बाई को पीने के पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।2. उज्ज्वला योजना : रसोई में धुएं से छुटकारा मिला। गैस कनेक्शन और चूल्हा मिलने से खाना बनाना आसान हो गया। 3. महतारी वंदन योजना : हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से घर का छोटा-मोटा खर्च निकल जाता है।बिंदा बाई ने क्या कहा नए घर के आंगन में खड़ी बिंदा बाई की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा, “पहले कच्चे घर में सांप-बिच्छू का डर लगा रहता था। बारिश में सो नहीं पाते थे। आज पक्का घर है, नल में पानी है और गैस पर खाना बनता है। सरकार ने हम गरीबों का जीवन बदल दिया। मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।”नर्राटोला का यह उदाहरण बताता है कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन कैसे अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रहा है। वनांचल में भी अब विकास की किरण साफ दिखाई दे रही है।Spread the lovePost navigationवेटलिफ्टिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए लौह नगरी राजहरा की खिलाड़ी “अनिता शिंदे” एवं “निकिता ठाकुर” को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित । बोरगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित, 26 बालिकाओं को मिली साइकिल ।