दल्ली राजहराशुक्रवार 26 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 लौह नगरी दल्ली राजहरा के वेटलिफ्टिंग महिला खिलाड़ी अनीता शिंदे का हुआ जिला कलेक्टर बालोद में सम्मान..।संयुक्त जिला कार्यालय में आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक , डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 02 खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं साल के साथ सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विस 2026 में बालोद जिले की दल्ली राजहरा के वेटलिफ्टिंग महिला खिलाड़ी अनीता शिंदे ने 86 किग्रा वेट केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता एवं उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी कुमारी निकिता ठाकुर ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में वेंट लिफ्टिंग में 77 किग्रा वेट केटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर बालोद जिले का नाम रोशन किया है।hSpread the lovePost navigationभारतीय मजदूर संघ ने मुश्ताक अहमद अंसारी को छत्तीसगढ़ का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया..। पीएम आवास, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और महतारी वंदन… 4 योजनाओं ने बदली डौण्डी के नर्राटोला की बिंदा बाई की जिंदगी ।