दल्ली राजहरा
शुक्रवार 26 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल बोरगांव में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम सामूहिक रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य शिव प्रसाद बारले, अध्यक्ष प्राचार्य व्ही.के. देवांगन तथा विशेष अतिथि सरपंच देवकी बाई , उप सरपंच जयमाला गावड़े, SMDC अध्यक्ष निर्भय राम रावटे, SMC अध्यक्ष श्रीराम देवहारी व पालक संघ अध्यक्ष चरण सिंह मंडावी सहित ग्राम के गणमान्यजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना व छात्राओं पावनी एवं साक्षी की सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्य व्ही.के. देवांगन ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।
अतिथियों का संबोधन:इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बच्चों को अनुशासन, संस्कार और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। बेटियां देश की शान हैं, इसलिए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। पालकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें स्कूल भेजने में सहयोग करें। शासन द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना, निःशुल्क पुस्तक व गणवेश जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत सुविधा मिल रही है।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बच्चों को अनुशासन, संस्कार और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। बेटियां देश की शान हैं, इसलिए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। पालकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें स्कूल भेजने में सहयोग करें। शासन द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना, निःशुल्क पुस्तक व गणवेश जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत सुविधा मिल रही है।

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कक्षा 6वीं से 10वीं तक प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
कक्षा 6: प्रथम – काजल बारले 87.67%, द्वितीय – मन्नू 84.78%  
कक्षा 7: प्रथम – हर्षिता टेकाम 93%, द्वितीय – पावनी बारले  
कक्षा 8: प्रथम – टिकेश्वरी चुरेन्द्र 88.50%, द्वितीय – सोनम बंजारे 88%  
कक्षा 9: प्रथम – कनिका 75.33%, द्वितीय – मानसी तारम  
कक्षा 10: प्रथम – सूरज कुमार 86.83%, द्वितीय – नमन कुमार 78%

साइकिल वितरण  
सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 26 बालिकाओं को साइकिल दी गई। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। अंत में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एस.के. पाटले व आभार राकेश वर्मा ने किया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!