दल्ली राजहराबुधवार01 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 कोड़ेकसा स्कूल में प्रवेश उत्सव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेकसा में शाला प्रवेश उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। सुधीर ठाकुर, बी आर भैसारे, भरत लाल साहू और केशराम जांगड़े की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।प्राचार्य बी आर भैसारे ने कहा कि नव प्रवेशी बच्चों को अपनापन देने के लिए उन्हें सुखद वातावरण में स्कूल में प्रवेश कराया जाता है, ताकि वे बिना भय या दबाव के पढ़ सकें। भरत लाल साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासित होकर अध्ययन करने की सीख दी। सुधीर ठाकुर ने कहा कि बच्चे प्रतिदिन स्कूल आएं और शासन से मिली पुस्तक व साइकिल का सदुपयोग करें। इस अवसर पर सभी बच्चों का तिलक वंदन कर मिठाई खिलाई गई। छात्र-छात्राओं को पुस्तक और छात्राओं को साइकिल वितरित कर स्वागत किया गया। आभार केशराम जांगड़े ने व्यक्त किया और संचालन जयकांत पटेल ने किया।कार्यक्रम में छगनलाल भुआर्य, खिरेलाल मेरिया, तारण दास मानिकपुरी, राकेश कुमार मानकर, गोपाल प्रसाद साहू, जयप्रकाश ठाकुर, लक्ष्मी नेताम, कल्पना राणा, चित्रेखा ध्रुव, गजेंद्र ठाकुर, युगल किशोर टांडेकर सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे । Spread the lovePost navigationआजाद नगर में बदली पानी की तस्वीर, 50 घरों तक पहुंचा पूरे प्रेशर के साथ पेयजल ! नेहरू अवार्ड 2025: उत्कृष्ट कार्य के लिए राजहरा खदान समूह के 37 अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सम्मानित।