दल्ली राजहराशुक्रवार 03 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541वनांचल क्षेत्र के हायरसेकंडरी स्कूल पटेली में शुक्रवार 3 जुलाई को कक्षा नवमी की 28 नवप्रवेशी बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की गई। तिलक लगाकर दी गई साइकिल पाकर बालिकाओं और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ शासन की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना है। स्कूल आने-जाने में आने वाली दूरी और परेशानी को दूर कर ड्रॉपआउट की दर कम करना और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना इसका मूल लक्ष्य है।इस योजना के तहत शासकीय और अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को पूरी तरह निःशुल्क साइकिल दी जाती है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों को शामिल किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल घर से कई किलोमीटर दूर होते हैं, जिसके कारण कई बालिकाएं पढ़ाई बीच में छोड़ देती थीं। अब साइकिल मिलने से रोजाना की दूरी आसानी से तय होगी, समय की बचत होगी और नियमित उपस्थिति बढ़ेगी। कार्यक्रम में बालिकाओं को साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने और नियमित रूप से स्कूल आने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में पालक, ग्रामीणजन और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। माहौल उत्साह और उमंग का था। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से आर्थिक बोझ कम हुआ है और बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। शिक्षकों का मानना है कि यह योजना बालिकाओं को न केवल स्कूल तक लाएगी बल्कि उन्हें आगे कॉलेज और उच्च शिक्षा के लिए भी प्रेरित करेगी। इस तरह सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण बालिकाओं के शिक्षा के सफर को आसान बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।Spread the lovePost navigation“डिस्पोजल पानी के पाउच और प्लास्टिक की बोतले से हो रही है खेत बंजर, बचाव के उपाय करें सरकार..!”:–महेंद्र गंजीर (नगर अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा) शहीद अस्पताल (दल्ली राजहरा) में डॉक्टरों ने किया कमाल: एक दिन के नवजात शिशु की हुई जटिल और सफल इमरजेंसी सर्जरी