दल्ली राजहरा
मंगलवार 07 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 वार्ड क्रमांक 15 में नगर पालिका द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन वर्षों बाद भी आम जनता के उपयोग के लिए नहीं खोला गया है। भवन का निर्माण सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन आज तक वार्डवासी शादी-विवाह, नामकरण संस्कार,  परिजन  की मृत्यु तथा अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है।
वार्डवासियों का कहना है कि सार्वजनिक धन से बने इस भवन का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए, लेकिन भवन लंबे समय से नगर पालिका के कब्जे में बंद पड़ा है। इससे सरकारी संसाधनों का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।

 

वार्ड वासियों से चर्चा करने से बताया कि उन्होंने बताया कि कई बार वार्ड पार्षद द्वारा नगर पालिका प्रशासन को आवेदन देकर सामुदायिक भवन को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है। लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा किसी प्रकार से उसका लाभ वार्ड वासियों को नहीं मिल पा रहा है, वार्ड वासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि नगर पालिका द्वारा इस सामुदायिक भवन को सामाजिक कार्यों के लिए नहीं दिया जा रहा है, पालिका में गोहार लगाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनके अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पालिका में किसी स्तर पर आवश्यकताओं की अनदेखी की जा रही है। वार्ड वासियों ने मांग की है तत्काल इस भवन को सार्वजनिक कार्यों के लिए नहीं दिया गया तो वार्ड 15 के सभी नागरिकों एक साथ नगर पालिका बैठेंगे।

 

वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जवाब मांगा है कि आखिर वर्षों से तैयार सामुदायिक भवन को जनता के लिए क्यों नहीं खोला जा रहा है। वार्ड वासियों ने ये आरोप लगाया है कि आखिरी नगर पालिका में किसका शासन चल रहा है हमारे पार्षद महोदय के द्वारा आवेदन निवेदन करने पर भी उनकी बात को क्यों अनदेखा किया जा रहा है,उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही भवन को सामाजिक कार्यों के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जल्दी ही वार्ड नंबर 15 के सामुदायिक भवन के संबंध में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष नगर पालिका अधिकारी, पी आई सी मेंबर, वार्ड पार्षद, एवं एल्डरमैन सहित सभी जिम्मेदार लोगों के बीच के आवश्यक चर्चा की जाएगी। भवन किस स्थिति में है । विद्युतीकरण एवं अन्य संबंधित जानकारी लेकर संचालन के संबंध में चर्चा की जाएगी । तथा प्रयास किया जाएगा की जो भी समस्याएं होगी उनसे दुरस्त कर वार्ड वासियों को सौपा जाएगा ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!