दल्ली राजहरामंगलवार 07 जुलाई 2026भोज राम साहू 9893765541 डीएवी इस्पात स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सिवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान बना गड्ढा और फैला कीचड़ को अब समतल कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू के अनुरोध पर बीएसपी प्रशासन ने इसमें सहयोग किया है। आपको बता दें कि बरसात के कारण स्कूल के सामने कीचड़ जमा हो गया था। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी। पालकों को भी बच्चों के इंतजार में खड़े होना पड़ता था । जिससे दिक्कतें हो रही थीं। कीचड़ के कारण बच्चों के जूते गंदे हो जाते थे और क्लासरूम तक गंदगी पहुंच रही थी। इसकी शिकायत पालकों ने नगर पालिका अध्यक्ष से की थी।शिकायत के बाद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने नगर प्रशासक मंगेश सेलकर और राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार से चर्चा की। बीएसपी प्रशासन ने तुरंत सहयोग का आश्वासन दिया। आज बीएसपी की ओर से 4 हाइवा मुरम भेजी गई। नगर पालिका की जेसीबी से स्थल का समतलीकरण कराया गया और गड्ढे को भरा गया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज पिंटू दुबे, संयुक्त खदान मजदूर संघ अध्यक्ष श्रीनिवासलू, तरुण कुमार साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 15 और नगर प्रशासक की ओर से मास्टर टेक्नीशियन राकेश कुमार बांदे उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationडीएवी स्कूल के सामने कीचड़ और गड्ढों से हादसे का खतरा, खदान मजदूर संघ ने उपमहाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन वार्ड 15 दल्ली राजहरा का सामुदायिक भवन आखिर किसके लिए..?, वर्षों से बंद भवन को खोलने की मांग तेज ।