दल्ली राजहरा शनिवार 25 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

         गोबरा नवापारा का मामला 
मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य एवं समाजसेवी गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने गोबरा नवापारा निवासी प्रदीप कश्यप के पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मोक्षधाम फाउंडेशन एवं 64 योगिनी मंदिर लिमोरा के सौजन्य से गुरुदेव ने गांव पहुंचकर परिवार को 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
गोबरा नवापारा राजिम निवासी प्रदीप कश्यप की 11 जुलाई को दो बच्चों को बचाते समय नदी में डूबने से मौत हो गई थी। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। प्रदीप अपनी पत्नी मंगला कश्यप के साथ नदी में कपड़े धोने गया था। तभी उसने दो बच्चों को डूबते देखा। प्रदीप ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को तैरकर उथले पानी तक पहुंचाया, लेकिन इस दौरान उसने काफी पानी पी लिया और लापता हो गया। दूसरे दिन उसका शव आधा किलोमीटर दूर मिला।

प्रदीप के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चे और एक दिव्यांग भाई है। परिवार का खर्च पिंडदान सामग्री बेचकर चलता था। अब रोज कमाने-रोज खाने वाले इस परिवार के सामने जीविकोपार्जन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। घर में कोई बचत नहीं है। आर्थिक तंगी के कारण 13 दिन का कार्यक्रम भी 3 दिन में ही निपटाना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख मोक्षधाम फाउंडेशन की टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 31 हजार रुपये की मदद दी। मदद पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और गुरुदेव के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर नागेश्वर कश्यप, माखनलाल साहू, महेश साहू, संजू कश्यप एवं शिवेंद्र साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
 गरीबों के मसीहा हैं गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख
ग्राम भेड़ी निवासी गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं। उन्होंने भंडेरा में आगजनी पीड़ितों को 1 लाख, निकुम में यादव परिवार को 25 हजार, जगन्नाथपुर में पत्रकार को 25 हजार, मौरीकला में साहू परिवार को 51 हजार, चारवाही में गरीब बालिका की शिक्षा के लिए 51 हजार, पुर्दा स्कूल में 8 लाख एवं बेलोदी स्कूल में टीन शेड के लिए सहयोग राशि दी है। समाज सेवा के लिए उन्हें अखिल भारतीय परंपरागत वैद्य महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।
 मानवता ही सच्चा धर्म
गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने कहा कि मानव जन्म लिया है तो मानवता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे परिवारों को थोड़ी सी मदद भी सहारा बन जाती है। प्रत्येक व्यक्ति को सेवा कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!