दल्ली राजहरा सोमवार 27 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जन योजनाओं की जानकारी दी, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का दिया गया मंत्र https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260727-WA0034.mp4भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक रविवार को जैन भवन बड़गांव में संपन्न हुई। बैठक में शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बड़गांव, डारागांव, देवरी और पार्री बूथ के अध्यक्ष, सचिव, BLA-2 एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260727-WA0036.mp4बूथ को मजबूत करने पर दिया जोर बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी प्रीतम साहू ने कार्यकर्ताओं को “मेरा बूथ, सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता” का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से बूथ स्तर पर काम करना होगा। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260727-WA0035.mp4 उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। पात्र हितग्राहियों तक इनका लाभ पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के बारे में बताया कि छत पर सोलर पैनल लगाकर लोग ऊर्जा दाता बन सकते हैं और मुफ्त बिजली के साथ सरकार से सब्सिडी भी पा सकते हैं। जनपद सदस्य ने दी योजनाओं की जानकारी https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260727-WA0037.mp4 कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य डोमेंद्र राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की जरूरत: देवदयाल देशमुख बैठक के सह-संयोजक देवदयाल देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए बूथ और शक्ति केंद्र स्तर को और मजबूत करना होगा। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखें और उनकी जायज मांगों को आगे पहुंचाएं, क्योंकि चुनाव के समय यही कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते हैं।महिलाओं को स्वावलंबन का संदेश ।पशु सखी श्रीमती कविता चतुर्वेदी ने पशुपालन, मुर्गी पालन और बकरी पालन योजना की जानकारी दी। वहीं बिहान समूह लेखपाल श्रीमती सुमन गर्ग ने महिलाओं को समूह बनाकर लोन लेकर व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1000 रुपये दे रही है। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी से पौधारोपण करने की अपील की। बैठक के अंत में बूथ अध्यक्ष श्री सुरेश साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित रहे । पूर्णिमा प्रजापति, रतन भोंसले, विक्रम साहू, भागवत साहू, विनोद देशमुख, कृष्णा पटेल, चैन सिंह साहू, भूपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार निर्मलकर, शांति बाई, बिमला बाई, शाम बाई, चंचल टेंमरे, गैंद बाई कोटेंद्र, गायत्री, ख्याति, टेमिन आर्य, राखी गुप्ता, हेमलता साहू, खेमीन बढ़ई, प्रेरणा वैरागडे, प्रतिज्ञा, थानेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा से बोल बम कांवड़िया समिति के 74 कांवड़िया जाएंगे बाबा बैजनाथधाम महादेव को जल अभिषेक करने । दल्ली राजहरा नगर पालिका में भाजपा को बड़ी मजबूती, कांग्रेस की दो पार्षदें हुईं शामिल ।