दल्ली राजहरा मंगलवार 28 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 संजय बैस के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीण, नामांतरण-जाति प्रमाण पत्र में आ रही दिक्कतशासन द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के बावजूद धोबेदंड के आश्रित ग्राम दर्राटोला का नाम आज तक विभागीय रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में दर्राटोला के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार देवेंद्र नेताम को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निराकरण की मांग की। “शासन की योजनाओं से वंचित हो रहे ग्रामीण” ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व ग्राम का प्रमाण-पत्र मिल चुका है, लेकिन कंप्यूटर रिकॉर्ड में गांव का नाम न होने के कारण नामांतरण, सीमांकन, जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र सहित अन्य राजस्व और शासकीय कार्यों में अनावश्यक बाधाएं आ रही हैं। भाजपा नेता संजय बैस ने तहसीलदार से विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शासन द्वारा राजस्व ग्राम का दर्जा देने के बाद भी यदि विभागीय अभिलेखों में गांव दर्ज नहीं है तो यह ग्रामीणों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में तत्काल सुधार कर शासन के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर ग्रामीण को शासकीय योजनाओं और राजस्व सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। श्री बैस ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तहसीलदार ने दिया आश्वासन ज्ञापन प्राप्त करने के बाद तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने मामले का शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई और ऑनलाइन रिकॉर्ड में संशोधन कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान बलवंत साह रवि नेताम – अध्यक्ष जनकल्याण समिति, जोहन भंडारी देवप्रसाद भंडारी, पूरण करपाल अंजोरी भंडारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationअवैध शराब पर कार्रवाई की मांग को लेकर मजदूर नेता संजय सिंह आज से “आमरण अनशन पर” । जल आवर्धन योजना पंडर दल्ली वासियों के लिए बनी मुसीबत, ठेकेदार की लापरवाही से सड़क मे जानलेवा गड्ढे ।