दल्ली राजहरा शनिवार 01 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 थाना गुरूर पुलिस का जागरूकता अभियान :– एक बेहतरी पहल पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी गुरूर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना गुरूर पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम छेड़िया में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभियान के 4 मुख्य बिंदु 1. साइबर ठगी से बचाव थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के नए तरीकों के बारे में बताया। इसमें फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, .apk फाइल, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड फ्रॉड, सेक्स एक्सटॉर्शन और ओटीपी धोखाधड़ी शामिल हैं। उन्होंने समझाया कि बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी से साझा न करें। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और http://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।2. यातायात और सड़क सुरक्षा के नियम छात्र-छात्राओं को 18 वर्ष पूर्ण होने और ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने और नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।3. आपातकालीन सहायता आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए डायल 112 सेवा की जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता ली जा सकती है।4. महिला एवं बाल सुरक्षा थाने की महिला सेल से प्रशिक्षु उपनिरीक्षक वीणा मरावी ने छोटे बच्चों और छात्र-छात्राओं को “गुड टच – बैड टच” के बारे में सरल और समझने योग्य तरीके से जानकारी देकर जागरूक किया।पुलिस का संदेशथाना गुरूर पुलिस ने कहा कि जनहित में इस प्रकार के जागरूकता अभियान पूरे थाना क्षेत्र में निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।थाना गुरूर से निरीक्षक मुकेश सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक वीणा मरावी, सहायक उपनिरीक्षक कुलेस्वर यादव, आरक्षक कोमल साहू, विवेक सिन्हा, पुलेश कटेन्द्र, महिला आरक्षक सीमा साहू। विद्यालय से प्राचार्य श्री के.डी. पुराइन, श्री पी.एल. साहू, श्री हेमन्त साहू, श्रीमती चित्रलेखा पौसार्य, श्री डी.के. साहू सहित समस्त शिक्षकगण एवं 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigation“वन नेशन-वन रिजर्वेशन” और ओबीसी भूमि संरक्षण कानून की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन । CM हेल्पलाइन 1076 का असर: 48 घंटे में सुलझी पेयजल समस्या, वनांचल ग्राम में भी मिली त्वरित राहत ।