दल्ली राजहरा शनिवार 01 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के वरिष्ठ कर्मचारी निर्भय राम नरेटी के सेवा निवृत्त होने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने निर्भय राम नरेटी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।“नगर पालिका हमेशा ऋणी रहेगी” – अध्यक्षइस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि निर्भय राम नरेटी बहुत लंबे समय 34 साल तक राजस्व विभाग में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के रूप में जुड़े हुए हैं। उनकी कार्य कुशलता, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपना कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया है। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा हमेशा उनकी सेवाओं की ऋणी रहेगी। सेवानिवृत्ति शासकीय नियम है, लेकिन उनके योगदान को हम सम्मान के साथ याद रखेंगे। आज पूरे नगर पालिका परिवार की ओर से उनके बेहतरीन कार्य को सलाम करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविन्द राम साहू ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण सूरज कुमार विभार, चंद्र कुमार सिन्हा, निर्मल पटेल, तरुण साहू, प्रदीप बाघ सहित स्थानीय निकाय के अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, सुनील तारम, विपिन बेहरा, मनोज साहू, बुद्धिमान सिंह, अब्दुल कलीम, धरमु बक्सी, सुशील टंडन, चित्त कुमार कुर्रे, धनसाय ठाकुर, परदेशी देवांगन, रामगोपाल चंद्राकर, नारायण ठाकुर एवं समस्त प्लेसमेंट के कर्मचारी एवं महिला-पुरुष उपस्थित थे।समारोह में सभी ने निर्भय राम नरेटी के लंबे समय के समर्पण को याद किया।Spread the lovePost navigationCM हेल्पलाइन 1076 का असर: 48 घंटे में सुलझी पेयजल समस्या, वनांचल ग्राम में भी मिली त्वरित राहत । संत रविदास जयंती पर समरसता की मिसाल: 51 दीपों से जगमगाया मंदिर, भाजपा ने दिया सामाजिक एकता का संदेश ।