दल्ली राजहरा रविवार 02 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 10 से 13 अगस्त तक शक्ति केंद्रों में निकलेगी तिरंगा यात्रा, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
भाजपा कुसुमकसा मण्डल की मासिक बैठक शनिवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मण्डल प्रभारी राजेश दशोड़े द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मण्डल महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव ने स्वागत भाषण दिया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

 

1. संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष: फरवरी 2027 तक चलने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मण्डल स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई।
2. तिरंगा यात्रा: 10 अगस्त से 13 अगस्त तक कुसुमकसा मण्डल के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक शक्ति केंद्र में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके लिए शक्ति केंद्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
3. बूथ सशक्तिकरण: आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति पूर्ण करने और बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रमों को सक्रिय करने पर बल दिया गया।

मण्डल प्रभारी राजेश दशोड़े ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के माध्यम से ही हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक ले जा सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तय कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, मण्डल महामंत्री पोषण भुआर्य, मण्डल उपाध्यक्ष गोपाल साहू, मण्डल उपाध्यक्ष शिवराम सिंन्द्रामे, मण्डल मंत्री संजय बैस, कार्यालय प्रभारी संतोष जैन, मण्डल कोषाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान, बूथ अध्यक्ष तुलसी सिन्हा, कमल कांत साहू, डा लीला धार साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष ललित पटेल, महामंत्री देवेंद्र साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सोमेश साहू, पार्षद बसंत जैन, व्यापारिक प्रकोष्ठ के संयोजक अंकित टाटिया सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मण्डल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!