दल्ली राजहरा रविवार 02 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 सुरेगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 11,120 रुपये और मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चव्हाण के निर्देशन में सुरेगांव पुलिस ने लूट के मामले में 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। बकरा खरीदने आए एक व्यक्ति से नगदी और मोबाइल लूटने वाले 1 मुख्य आरोपी और 1 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

मामला क्या था  

 

दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थी बकरा खरीदने ग्राम घीना, थाना सुरेगांव क्षेत्र आया था। इसी दौरान 2 अज्ञात मोटरसायकल सवार व्यक्तियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और उसका रियलमी कंपनी का मोबाइल व 14,700 रुपये नगद लूटकर ग्राम बासिन की तरफ भाग गए। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 296, 115(2), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

ऐसे पकड़े गए आरोपी 
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सुरेगांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने लोकल संसूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें चिन्हांकित किया। देर रात टीम ने ग्राम बासिन से मुख्य आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी 11,120 रुपये, लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

 

आरोपियों का विवरण
1. उपेन्द्र कुमार साहू, पिता चंपालाल साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बासीन, थाना सुरेगांव, जिला बालोद
2. एक विधि से संघर्षरत बालक

पुलिस टीम का योगदान 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेगांव निरीक्षक सोन सिंह सोरी, सउनि नीलकंठ भूआर्य, प्रआर प्रवीण ठाकुर, आरक्षक पुरुषोतम यादव, वरुण कुर्रे, केहर नेताम, किशन पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी सउनि धरम भूआर्य, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू की विशेष भूमिका रही।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!