दल्ली राजहरा सोमवार 03 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 साहू सदन में होगा ध्वजारोहण, युवा मंच करेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, समाजजनों से अधिक भागीदारी की अपील देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को गरिमा और सेवा भाव के साथ मनाने के लिए तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने कमर कस ली है। संघ की आवश्यक बैठक साहू सदन में आयोजित की गई जिसमें 15 अगस्त 2026 शनिवार को ध्वजारोहण के साथ रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठका में सचिव राजेश कुमार साहू ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः साहू सदन में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात तहसील साहू युवा मंच द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।अध्यक्ष शीतल साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से ध्वजारोहण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। रक्तदान महादान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल साहू ने युवा मंच की इस पहल को समाज के लिए सराहनीय बताया। उपाध्यक्ष गोविंद साहू और विमला साहू ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। संगठन सचिव कुंती साहू, न्याय प्रकोष्ठ संरक्षक किशोर साहू, उपसंयोजक नूतन साहू और अंजू साहू ने भी रक्तदान को स्वतंत्रता दिवस का सबसे प्रेरणादायक सेवा कार्य बताया। बैठक में चिखला-कसा के शंकर लाल साहू, टाउनशिप-बी के पीयूष साहू, भगोली पारा के आसाराम साहू, शहीद चौक-बजरंग चौक के छन्नूलाल साहू, महामाया परिक्षेत्र के वैश कुमार साहू, रेलवे कॉलोनी की कुंती साहू तथा राजहरा बाबा इकाई के हेमंत साहू ने आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने परिक्षेत्रों से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में लाएंगे। युवा मंच के संयोजक चंदन साहू, संरक्षक नवीन साहू, अतुल साहू, कुंदन साहू, चिरंजीव, पारस, कौशल, रोनक, लोकेश, अविनाश और प्रकाश ने कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क कर शिविर को सफल बनाएंगे। महिलाओं की ओर से चंपा साहू, राधिका, रामेश्वरी, विमला और राधा साहू ने कहा कि प्रत्येक परिक्षेत्र से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए । बैठक में साहू सदन की छत की सीपेज समस्या पर भी चर्चा हुई और शीघ्र मरम्मत का निर्णय लिया गया। पुराने एवं नए साहू सदन के संपत्तिकर भुगतान की जानकारी भी सदस्यों को दी गई। अंत में संगठन सचिव खूबलाल ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया। इस बैठक में शीतल साहू , गोविंद साह विमला साहू कुंती साहू, खूब लाल साहू राजेश कुमार साहू किशोर साहू, नूतन साहू अंजू साहू शंकर लाल साहू पीयूष साहू आसाराम साहू देवेंद्र साहू छन्नूलाल साहू वैश कुमार साहू कुंती साहू हेमंत साहू धनराज साहू, चूड़ामणि साहू, घनाराम साहू, गजेंद्र साहू, नंद कुमार साहू चंदन साहू, नवीन साहू, अतुल साहू, कुंदन साहू, चिरंजीव, पारस कौशल, रोनक, लोकेश, अविनाश प्रकाश साहू आसकरण, जीवन, जीतराम, शेखर, लोमस मनहरण लाल साहू चंपा साहू, राधिका, रामेश्वरी, राधा साहू एवं समाज जन उपस्थित थे ।Spread the lovePost navigationशिवमय हुई लौह नगरी दल्ली राजहरा, सावन के प्रथम सोमवार को हर ओर गूंजी हर हर महादेव की जयकार । बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ी कारोबार पर शिकंजा, 2.13 लाख का सामान जप्त ।