दल्ली राजहरा बुधवार 05 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज वार्ड क्रमांक 13 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने किया। इस दौरान शासकीय मदिरा दुकान, वार्ड 13 दल्ली राजहरा के सामने पीपल, आम, अशोक और नीम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी पर्यावरण प्रेमियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर जाली से फेंसिंग भी की गई।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0046.mp4पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि “वृक्ष ही जीवन हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। हमारा उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा और स्वच्छ पर्यावरण देना है।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0042.mp4इस अवसर पर कौशल साहू, टिकेश्वर साहू, राजकुमार साहू, हेमशंकर साहू, ताराचंद रावटे, चेलाराम निर्मलकर, लोकेंद्र देवांगन सहित अन्य साथी उपस्थित रहे और सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।Spread the lovePost navigationजन मुक्ति मोर्चा ने माइंस प्रबंधक को सौंपा 6 सूत्रीय मांग पत्र अलाउंस, मेडिकल सुविधा और बंद काम शुरू करने की मांग । ब्रह्माकुमारीज़ का “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” शुरू ।