दल्ली राजहरा बुधवार 05 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 रेलवे इंस्टिट्यूट में CRPF-RPF जवानों ने ली नशा मुक्ति की शपथhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0060.mp4नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलेगा।भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से आयोजित इस महाअभियान का उद्देश्य देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना है। दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में चलाए जा रहे इस अभियान में मेडिकल विंग के डॉ. बनारसी भाई और संस्था के सचिव का विशेष सहयोग प्राप्त है।अभियान के तहत दल्ली राजहरा स्थित रेल्वे इंस्टिट्यूट के सभागार में रेलवे, CRPF और RPF के जवानों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। दीप प्रज्वलन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दल्ली राजहरा की संचालिका ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन निरीक्षक अजीत कुमार सहायक उप निरीक्षक किरण बेंजामिन , टी ज्योति ( पार्षद ) स्वर्णा बहन ,आभा बहन ,राजिन्दर खत्री, जालम सिग मरकाम, ईश्वर गनीर गीता मरकाम तारणी गवर्ना और पुष्पा टंडन ने संयुक्त रूप से किया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0061.mp4“आत्मा को स्वच्छ बनाकर नशा मुक्त भारत बनाएं” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी.के. पूर्णिमा बहन ने कहा कि नशा केवल शराब या अन्य पदार्थों तक सीमित नहीं है। आलस्य, अधिक नींद और कर्तव्य से विमुख होना भी एक प्रकार का नशा है। उन्होंने कहा कि आत्मा के मूल गुण शांति, प्रेम, आनंद और ज्ञान हैं। यदि हम आत्म-चिंतन कर अपनी आत्मा को स्वच्छ और सुंदर बनाएं, तो समाज से नशे जैसी बुराई स्वतः दूर हो जाएगी। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0058.mp4पूर्णिमा बहन ने कहा, “जिस प्रकार हम मंदिर में देवी की मूर्ति के दर्शन कर स्वयं को पवित्र महसूस करते हैं, उसी प्रकार हमारा शरीर भी एक मंदिर है और इसमें विराजमान आत्मा सबसे सुंदर और चैतन्य मूर्ति है। उसे स्वच्छ रखना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।” उन्होंने बताया कि विश्वभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 5000 से अधिक सेवा केंद्रों के माध्यम से यह अभियान चलाया जा रहा है।इसके पश्चात सभी CRPF और RPF के जवानों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, मित्रों और समाज को नशे से बचाने का प्रयास करेंगे, नशे से संबंधित भारत सरकार के कानूनों का पालन करेंगे और अपने पर्यावरण को स्वच्छ व नशा मुक्त रखेंगे।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के विचारhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0062.mp4पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नशा मुक्ति अभियान समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर देता है। “नशा नाश की जड़ है” – गोस्वामी तुलसीदास की इस पंक्ति को हमें हमेशा याद रखना चाहिए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0059.mp4रेलवे CRPF की ओर से डिप्टी कमांडर ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था द्वारा दिए गए आध्यात्मिक ज्ञान से जवानों को सही मार्ग मिलेगा और वे इस नशा विरोधी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। हमारा दल्ली राजहरा- एक हैनिष्पक्ष समाचार चैनल की ओर से Spread the lovePost navigationपर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू के नेतृत्व में वृक्षारोपण, पौधों की रक्षा का लिया संकल्प । सेजेस चिखलाकसा में हुआ शाला विकास समिति का “विदाई एवं स्वागत समारोह”, बच्चों के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प ।