दल्ली राजहरा रविवार 09 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को गोटुलमुंडा में महापड़ाव: ट्रेड यूनियन और किसान मोर्चा का संयुक्त ऐलान केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कल 10 अगस्त, सोमवार को दल्ली राजहरा में जिला स्तरीय आंदोलन होगा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, क्षेत्रीय श्रमिक संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर स्टेट हाईवे-930, गोटुलमुंडा में एक दिवसीय चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन आयोजित किया गया है।कई संगठनों का संयुक्त नेतृत्व आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्र के श्रमिक, किसान, महिला, युवा और सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, संयुक्त खदान मजदूर संघ, सीटू, इंटक, जिला किसान संघ बालोद, महिला मुक्ति मोर्चा और बेरोजगार युवा संघ सहित कई संगठनों की भागीदारी रहेगी।ये हैं आंदोलन की प्रमुख मांगेंआंदोलन के जरिए सरकार से निम्न मांगें मनवाने का दबाव बनाया जाएगा: 1. चारों श्रम संहिताओं को वापस लेना2. किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की कानूनी गारंटी3. विद्युत विधेयक 2025 वापस लेना4. कृषि संसाधनों से जुड़े कानूनों का सख्ती से पालन5. पुरानी पेंशन योजना बहाल करना6. श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देना7. संविदा कर्मचारियों को नियमित करना8. एग्रीटेक पंजीयन वापस लेना इसके अलावा किसानों को खाद और बीज की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने और फसल बेचने की प्रक्रिया में ऑफलाइन व्यवस्था का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।जनक लाल ठाकुर: ये आम जनता के अधिकारों की लड़ाई https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260808-WA0063.mp4 आंदोलन के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के हितों से जुड़े सवालों को लेकर व्यापक एकजुटता की आवश्यकता है। सरकार की नीतियों का विरोध केवल किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है।सभी वर्गों से शामिल होने की अपील संयुक्त ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के साथ क्षेत्रीय संगठनों ने दल्ली राजहरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, मजदूर, महिलाएं, बेरोजगार युवा, छात्र संगठन, सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।आयोजकों ने कहा कि अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए मजदूर-किसान, युवा, महिला और आम जनता को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में 10 अगस्त को सुबह गोटुलमुंडा पहुंचकर चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।Spread the lovePost navigation10 अगस्त के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने सीटू ने कसी कमर: दल्ली राजहरा में श्रमिकों की विशाल बैठक विश्व स्तनपान दिवस पर दल्ली राजहरा में जागरूकता कार्यक्रम: माँ का दूध अमृत, किशोरियों को HPV टीका जरूरी ।