दल्ली राजहरा रविवार 16 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीटू ने लिया देश सेवा का संकल्प। राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन – सीटू के प्रांगण में आजादी का राष्ट्रीय पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में खदान श्रमिक, महिला सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक “वंदे मातरम्” गायन से हुआ। तत्पश्चात यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड ज्ञानेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी को मिष्ठान्न वितरित कर देशभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कॉमरेड ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा: “लाखों शहीदों के बलिदान के बाद प्राप्त यह आजादी हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। हमारा संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था ही देश की एकता की नींव हैं। आज जब देश के सामने कई चुनौतियां हैं, ऐसे में आजादी, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा धर्म और कर्म है।”यूनियन सचिव कॉमरेड पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा:“पिछले 80 वर्षों में हमने लोकतंत्र की ताकत से अनेक उतार-चढ़ाव पार किए हैं। इसी लोकतंत्र के कारण आज हम चंद्रयान जैसे मिशन पूरे कर रहे हैं। हमारी वीर सेनाओं ने 1971 में पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश के निर्माण में जो शौर्य दिखाया वह विश्व इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे सार्वजनिक उपक्रमों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में हम सभी श्रमिकों का दायित्व है कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें और देश की एकता-अखंडता को सर्वोपरि रखें।” कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की संप्रभुता, श्रमिक एकता और सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। –Spread the lovePost navigation“राजहरा के अस्तित्व की लड़ाई”: स्वतंत्रता दिवस पर युवा कांग्रेस ने सैकड़ों बाइकों संग भरी हुंकार, 30 को चक्काजाम की चेतावनी । “एक फल, एक मुस्कान”: स्वतंत्रता दिवस पर D-MAC ने 300 पैकेट बांटकर चेहरे खिलाए ।