दल्ली राजहरा रविवार 16 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 लौह अयस्क नगरी के नाम से प्रसिद्ध राजहरा के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुंकार भरी। सैकड़ों युवाओं के साथ विशाल बाइक रैली निकालकर युवाओं ने शासन, प्रशासन और बीएसपी के उदासीन रवैये के खिलाफ नारेबाजी की।रैली का नेतृत्व वर्तमान युवा कांग्रेस बालोद के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रशांत बोक्डे ने किया। उनके साथ नगर अध्यक्ष परितोष हंसपाल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष, महासचिव आदिभ भगत, जसविंदर गिल, युकां इंटक विभाग अध्यक्ष सनी जायसवाल, प्रशांत राव, जावेद खान, शुभम पिपरे और आकाश सिंग सहित सैकड़ों युवा बाइक रैली में शामिल हुए। रैली में राजहरा के अस्तित्व को बचाने और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।बाइक रैली में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद तिवारी, साहिल, नमन झा, रूबल, सुमित, निहाल, नोमेश रामटेके, सिद्धार्थ, अमन, सुधीर, श्री राम, शेरोन राम और महेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र मंडल चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात रैली नगर भ्रमण करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली के समापन पर जिलाध्यक्ष प्रशांत बोक्डे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लौह अयस्क नगरी राजहरा के पहाड़ों से भिलाई स्टील प्लांट द्वारा लौह अयस्क निकालकर अरबों का लाभ कमाया गया, लेकिन वादे के अनुसार खनिज न्यास के पैसों से नगर में किसी प्रकार का विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हर क्षेत्र में शासन, प्रशासन और बीएसपी का उदासीन रवैया रहा है।प्रशांत बोक्डे ने इसी महीने की 30 तारीख को विशाल सभा और चक्काजाम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब नगर के अस्तित्व की लड़ाई सभी को लड़नी होगी। चरणबद्ध तरीके से इस नकारा सरकार, शासन और बीएसपी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं के रोजगार, केंद्रीय विद्यालय और 100 बिस्तर अस्पताल जैसी बहुप्रतीक्षित मांगों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।Spread the lovePost navigation“समानता और भाईचारे से ही सार्थक होगी आजादी”: सम्यक बौद्ध महासभा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस । “आजादी, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा सबसे बड़ा धर्म ।” :- सीटू