दल्ली राजहरा रविवार 16 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 15 अगस्त को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला देवांगन समाज द्वारा वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार स्थित माँ परमेश्वरी भवन में सावन झूला उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समाज के लोगों में स्वतंत्रता दिवस और सावन पर्व को लेकर विशेष उल्लास देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण वार्ड 12 के पूर्व पार्षद एवं व्यवसायी यंगेश देवांगन ने किया। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से सावन झूला उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम माँ परमेश्वरी जी की आरती एवं पूजा कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं नवनियुक्त एल्डरमैन राकेश देवांगन उपस्थित रहे। प्रवेश द्वार पर अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मंदिर तक लाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कुंती देवांगन को सावन झूला झुलाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला देवांगन समाज की अध्यक्ष संगीता रवि देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला देवांगन समाज बालोद के कोषाध्यक्ष पंचू राम देवांगन, जिला महिला देवांगन समाज बालोद की सह सचिव गुलाबी देवांगन एवं तुलसी देवांगन उपस्थित रहीं।ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा के संरक्षक जनकलाल देवांगन, अध्यक्ष कुंवर सिंह देवांगन, उपाध्यक्ष चुम्मन देवांगन, शिक्षिका नीलम देवांगन, सचिव बेनुराम देवांगन, कोषाध्यक्ष रिकेश देवांगन एवं हीरालाल देवांगन भी शामिल हुए। महिला देवांगन समाज की संरक्षक रेणुका देवांगन ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर सबको बधाई दी।कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन झूला झुलाकर सावन का आनंद लिया। इसके पश्चात समाज की महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सी खींच प्रतियोगिता में गुलाबी देवांगन, छविलता, संगीता, द्रोपती, रितु, राखी, तारा और कुमारी देवांगन की टीम विजेता रही। पासिंग बाल में सीमा देवांगन, कुर्सी दौड़ में प्रीति देवांगन, चूड़ी चना में उर्वशी देवांगन, चूड़ी मोमबत्ती में सीमा देवांगन, बिंदी लगाओ में कामिनी देवांगन तथा नृत्य प्रतियोगिता में सोनिया देवांगन और भूमिका देवांगन की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही। सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को महिला देवांगन समाज द्वारा उपहार एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सावन झूला उत्सव को सफल बनाने में महिला देवांगन समाज की उपाध्यक्ष कुमारी बाई देवांगन, सचिव छवि देवांगन, सह सचिव छबीलत देवांगन, संगीता देवांगन, कोषाध्यक्ष द्रोपती देवांगन, सलाहकार भागा बाई देवांगन, कुलेश्वरी, सरस्वती देवांगन, झूनी बाई देवांगन, मंजू देवांगन एवं इंदु देवांगन का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक देवांगन समाज, युवा देवांगन समाज एवं समस्त देवांगन परिवारों का योगदान रहा। कार्यक्रम के संदेश वाहक परमानंद देवांगन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका नीलम देवांगन ने किया। अंत में महिला अध्यक्ष संगीता रवि देवांगन ने समस्त अतिथियों एवं समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।Spread the lovePost navigationगुण्डरदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता केबल चोरी करने वाले 7 शातिर गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति जप्त । केक और उपहार नहीं, सेवा चुनी: उमरादाह के दिव्यांग बच्चों संग सौम्य बैंस ने मनाया जन्मदिन ।