दल्ली  राजहरा शनिवार 29 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस पावन पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाते हुए दल्ली राजहरा निवासी पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं साहू परिवार ने एक अनूठी और प्रेरणादायी पहल की है, जिसकी पूरे डौंडी ब्लॉक में सराहना हो रही है।

साहू परिवार ने इस परंपरा को नया रूप देते हुए इस रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार के रूप में फलदार एवं छायादार पौधे भेंट किए। परिवार के प्रदीप साहू, सतीश साहू, उमाशंकर साहू, आशीष साहू, बहन पूजा साहू, गोरीमा साहू सहित सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर बहन की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा का भी संकल्प लिया।
बहनों ने इस अनोखे उपहार को हर्षपूर्वक स्वीकार किया और संकल्प लिया कि वे इन पौधों का विधिवत रोपण कर उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करेंगी।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज और लगातार बढ़ रहा तापमान पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना और हाल ही में नेपाल में आया जल प्रलय इसी का परिणाम है। इसे रोकने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है।

 

उन्होंने कहा, “जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, वैसे ही हम सभी को एक पौधे को अपनाकर उसकी रक्षा का वचन लेना चाहिए। यही सच्चे अर्थों में धरती माता की रक्षा होगी।”

साहू परिवार का यह कदम यह संदेश देता है कि यदि त्योहारों को पर्यावरण से जोड़ा जाए तो उसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!