दल्ली राजहरा गुरुवार 10 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के तत्वाधान में तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ भवन दल्ली राजहरा आज दोपहर 01 बजे से किया जा रहा है । जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़िया बहनों के लिय पारंपरिक कार्यक्रम इस प्रकार से रहेगा । व्यंजन प्रतियोगिता ,फुगडी प्रतियोगिता , गीत व नृत्य प्रतियोगिता, और सोलह सिंगार प्रतियोगिता होगी ।इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगा सामूहिक सुआ नृत्य। साथ ही निषाद समाज दल्ली राजहरा के तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसका त्वरित पुरस्कार समाज के द्वारा दिया जाएगा ।

    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनिला भेड़िया (विधायिका डौंडी लोहारा विधानसभा एवं पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग ) होंगे । विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती कुंती देवांगन (अध्यक्ष नगर पंचायत चिखला कसा)  श्रीमती उमा ठाकुर ( थाना प्रभारी डौंडी) एवं डॉ. मंजीता ठाकुर (ज्योति अस्पताल चिखला कसा ) होगी । इस महा आयोजन में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के छत्तीसगढ़िया महिला पार्षदों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है । 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए सभी छत्तीसगढ़िया महिला बहनों से निवेदन किया गया है ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!