दल्ली राजहरा गुरुवार 10 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 बालोद जिले में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ दल्ली राजहरा में किया गया। अभियान को बालोद जिला पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से श्री दिवाकर पी. सिंह, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, श्री बानाम्बर बेहेरा, सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र एवं श्री अमित सिंह पटेल, उप क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय बताए जाएंगे। पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा लोगों को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी जाएगी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260822-WA0073.mp4कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। इस अवसर पर सभी ग्राहक एवं बैंक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ समन्वय समिति दल्ली राजहरा के द्वारा आज 10 सितंबर को होगा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन ।